
नर्मदापुरम / कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, नर्मदापुरम द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेला का आयोजन 11 जून 2026 को शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय नर्मदापुरम में किया जाएगा। तत्संबंध में कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा रोजगार मेले के सुचारु आयोजन हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंप उनकी ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा रोजगार मेला का संपूर्ण प्रभार अपर कलेक्टर नर्मदापुरम बृजेन्द्र रावत को सौंपा है। तथा रोजगार मेला के आयोजन संबंधी अन्य कार्यो एवं व्यवस्थाओं के लिए भी अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है।

