सिवनी मालवा / शहर के युवा नेता और समाजसेवी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित का जन्मदिन शनिवार दिन रात राम फेरी परिवार द्वारा भक्ति-उमंग के साथ मनाया गया। पूरा माहौल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। राम फेरी परिवार के अध्यक्ष ब्रजकिशोर लोवंशी ने दीपक दीक्षित को तिलक लगाकर, शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार विनीत राठी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने दीक्षित को माला पहनाकर और श्रीफल देकर जन्मदिन की बधाई दी। विनीत राठी ने दीपक दीक्षित कि सराहना करते हुए कहा कि दीपक बहुत सरल और सहज स्वभाव के व्यक्ति हैं। वार्ड की हर गली, हर घर की समस्या को अपनी समस्या मानकर हल करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इसी वजह से वार्डवासी उन्हें अपना मानते हैं। जन्मदिन समारोह को यादगार बनाते हुए रामफेरी परिवार के सदस्य विक्रम रघुवंशी ने देर तक भजन-कीर्तन किये। भक्ति संगीत से पूरा पंडाल राममय हो गया। उपस्थित लोगों ने दीपक दीक्षित के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की समारोह में राम फेरी परिवार के सभी पदाधिकारी और वार्ड के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

