
नर्मदापुरम / कुछ काम की वजह से आमजन को सहूलियत है और कुछ काम की वजह से आम जनता परेशान भी हो रही है। सीवरेज पाइप लाइन का काम करने वाली कंपनी की लापरवाही का खामियाजा एक ऑटो चालक को भुगतना पड़ा। बताया जा रहा है कि पटवारी कालोनी के समीप मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे खड़ा एक ऑटो रिक्शा देर रात हुई तेज़ बारिश के कारण ठेकेदार के कर्मचारी के द्वारा डाली गई पाइप लाइन की मिट्टी की ढंग से फिलिंग नहीं करने के कारण यथावत स्थान पर धंस गया। सुबह जब ऑटो मालिक ने यह वाक्या देखा तो उसके होश उड़ गए ओर उक्त ऑटो रिक्शा को बड़ी मस्कत से बाहर निकाला गया। पूरे शहर में यही आलम है कि रोड़ों को खोद कर ऊबड़ खाबड़ बना दिया है जहां देखो वही गड्ढे हो रहे हैं, जिससे आमजन बहुत परेशान हो रही हैं। बारिश शुरू हो चुकी है यह गड्डे जानलेवा साबित होंगे हो सकते हैं ।

