
नर्मदापुरम / जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में पुलिस के द्वारा अवैध शराब कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी श्रृंखला में जिले के 3 थानों में आबकारी एक्ट के 6 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें कोतवाली पुलिस ने 3 मामले दर्ज कर कारवाई की है। बताया कि गिन्नी कंपाउंड निवासी आरोपी यश पांडे के पास से देशी प्लेन के 18 क्वार्टर जो कि 1440 रूपये कीमती के बरामद किए गए। सिकलीकर मोहल्ला से आरोपी अवतार सिंह के कब्जे से 19 देशी प्लेन मदिरा के क्वार्टर जब्त कर कारवाई की गई। गोविंद सिंह दांगी बंगाली कालोनी से 18 क्वार्टर देशी प्लेन के जब्त कर कोतवाली पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कारवाई की है। वही माखन नगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब पीने पर रहमान खान के खिलाफ कार्रवाई की गई है। शकील खान के पास से 20 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा के जब्त कर कारवाई की । इटारसी पुलिस ने जीवन मालवीय को गिरफ्तार कर 3 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित 300 रूपये जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कारवाई की है। आबकारी एवं पुलिस विभाग लगातार अवैध शराब परिवहन, निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही कर रहे हैं।

