

नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक जयभान सिंह पवैया का सर्किट हाउस नर्मदापुरम पहुंचने पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा जिले की संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने नर्मदापुरम जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों एवं विभिन्न मंडलों में चल रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी श्री पवैया को दी। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं पार्टी की योजनाओं को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया। श्री पवैया ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने तथा पार्टी की रीति-नीति को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह एवं संगठन के प्रति समर्पण की सराहना की।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, भरतसिंह राजपूत, लोकेश तिवारी, गोविंद राय, प्रसन्ना हर्णे, दिनेश तिवारी, प्रशांत दीक्षित, वंदना दुबे, सुरेश पटेल, महेंद्र चौकसे, केशव उर्मिल, हंस राय, राहुल पटवा, रूपेश राजपूत, दुर्गेश मिश्रा, हरि यादव, रोहित गौर, विकास नारोलिया, मनीष परदेशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

