
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश ट्रायथलान संघ की साधारण सभा की बैठक आज दिनांक 06/06/26 को ek निजी होटल एंड रेस्टोरेंट के सभागार में संघ के चेयरमैन एवं विधायक विजयपाल सिंह के निर्देशन तथा श्रीकांत तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें विगत कार्यकारणी बैठक में लिए गए निर्णयों और वर्ष 2026-27 की ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन किया गया। साथ ही भोपाल जिला ट्रायथलान संघ के सचिव के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का निर्णय लिया जाकर आगामी राज्य स्तरीय ट्रायथलॉन-एक्वाथलान प्रतियोगिता नीमच में एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता सितम्बर 26 को इंदौर में कराने सबंधी निर्णय लिये गये। बैठक में मान्यता प्राप्त 26 जिलों से ओ पी अवस्थी, जे पी सक्सेना, उमाशंकर व्यास, सुनील भारती, एस एन पंडित, हरीश शुक्ला, चित्रेश शर्मा, शरदेंदु शुक्ला, गोवर्धन यादव, राजकुमार राठौर, प्रभु मूलचंदानी, पीयूष शर्मा, रजत सिंह तोमर, अशोक सिंह, तनवीर हलीम, सुधीर नेमा, नीतेश शर्मा, शेखर अवस्थी, प्रशांत रजक, कमलेश बाथरे, संजू जाधव, मनोहर सराठे, राजा चौकसे, दुर्गेश यादव, श्याम यादव आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी प्रदेश सचिव उमाशंकर व्यास द्वारा दी गई ।

