

नर्मदापुरम / विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम के तहत हीरो शोरुम के द्वारा पहाड़िया के पास पीपल, आम का पौधारोपण किया गया। साथ ही शोरुम के वर्कशॉप में आगंतुक ग्राहकों को मीठी नीम के पौधे वितरित किए गए। इस उपलक्ष्य में वर्कशॉप प्रबंधक ऋषभ भदौरिया, सहायक प्रबंधक अजय शर्मा, सुपरवाइजर राजेंद्र प्रजापति सहित वर्कशॉप के समस्त कर्मचारियों की भूमिका से आयोजन सफल रहा।

