
नर्मदापुरम / आगामी सिंहस्थ मेला 2028 के सफल आयोजन हेतु पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में उज्जैन सिंहस्थ से संबंधित 6-6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण थोटा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 06 जून 2026 को चिकित्सक दीपक चौहान एवं नर्मदा हॉस्पिटल के विशेषज्ञ टीम द्वारा, सूबेदार सूरज जमरा की उपस्थिति में पुलिस लाइन, वेलफेयर हाल में विभिन्न थाने के 60 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को CPR ट्रेनिंग दी गई एवं सिंहस्थ 2028 में ड्यूटी के दौरान अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखना, क्या अति आवश्यक सामग्री क्या रखना एवं अन्य स्वास्थ्य सबंधी प्रशिक्षण प्रदाय किया।

