
नर्मदापुरम / एसडीएम पिपरिया आकिप खान द्वारा बनखेड़ी क्षेत्र के ग्राम नयागांव एवं पड़रई ठाकुर का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर शासकीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान एसडीएम श्री खान ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी केंद्र तथा जनपद पंचायत द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के पश्चात एसडीएम श्री खान ने ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया। ग्रामीणों ने उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। एसडीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस भ्रमण के दौरान सर्व संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

