
नर्मदापुरम / जिले में 1 जून 2026 से आज दिनांक 05 जून को प्रात:8 बजे तक जिले में 9.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है। गत वर्ष इसी अवधि में 0.3 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई थी। तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन नर्मदापुरम से प्राप्त जानकारी के अनुसार 04 जून से 05 जून 2026 को प्रात: 8 बजे तक तहसील नर्मदापुरम में 4.6 मिलीमीटर, सिवनीमालवा में 2.0 मिलीमीटर, इटारसी 3.1 मिलीमीटर, माखननगर में 0.0 मिलीमीटर, सोहागपुर में 2.0 मिलीमीटर, पिपरिया में 0.0 मिलीमीटर, बनखेड़ी में 0.0 मिलीमीटर, पचमढ़ी में 0.0 एवं तहसील डोलरिया 10.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है।

