
माखन नगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति विकासखंड माखन नगर जिला नर्मदापुरम एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खारदा द्वारा सेक्टर क्रमांक 04 के ग्राम खारदा डोलरिया मार्ग पर स्थित बाबड़ी पर दीपदान कर पर्यावरण दिवस पर लोगों को जल बचाने और हमारी सांस्कृतिक विरासत सहेजने का संदेश दिया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था प्रमुख नीतिराजसिंह यादव, वीरेंद्र यादव, प्रदीप दीवान धुर्वे, अरुण धुर्वे, शिवा, सुजीत धुर्वे, रामफल उईके, सतीश यादव, रोशन, संतोष मवासी, हरिनारायण, रुपेश, शुभम्, गेंदालाल यादव एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

