नर्मदापुरम / आज विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मांँ नाम के नाम अभियान कार्यक्रम के तहत शक्ति केंद्र क्रमांक 01 पर पूर्व पार्षद तेज कुमार गौर, कु.जयबाला निगम, अभिषेक सोनी, गनेश कहार मुट्टा, रमेश पचौरी, लहरी बाबा, ओजस सोनी, कु.काव्या सोनी, ऋषि कहार, भीम कहार, गन्नू कहार, सचिन शर्मा आदि ने बूथ नम्बर 61 पर पीपल का पौधा लगाया गया, साथ में ट्री गार्ड भी लगाया गया एवं बूथ नम्बर 33 पर जामुन का पौधा लगाया। साथ ही ट्री गार्ड भी लगाया गया। पूर्व तेज कुमार गौर ने सभी साथियों से अपने अपने क्षेत्र में तथा अपने परिजनों के साथ मिलकर एक पौधा लगाने का आश्वासन लिया।

