
नर्मदापुरम / शुक्रवार को नगरपालिका की टीम द्वारा घाट क्षेत्र, बाजार क्षेत्र में पहुंचकर अमानक पालिथिन का उपयोग करने वालों को समझाइश देते हुए भारी मात्रा में पालिथिन जब्त की गई तथा ₹1900 जुर्माना किया गया। साथ ही घाट पर पालिथिन और प्लास्टिक के दिए प्रतिबंधित किए गए हैं। नपा द्वारा यह कार्रवाई प्रतिदिन जारी रहेगी।
राजस्व शाखा के एआरआई रवि सूर्यवंशी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देशन में विश्व पर्यावरण दिवस पर अमानक पालिथिन और प्लास्टिक की रोकथाम के लिए बाजार क्षेत्र में कार्रवाई के साथ ही समझाइश दी गई। शुक्रवार को सेठानीघाट, बाजार क्षेत्र में फल सब्जी विक्रेताओं और दुकानदारों से भारी मात्रा में अमानक पालिथिन जब्त कर जुर्माना किया गया। कार्रवाई के दौरान एआरआई ब्रजेश सारवान, मुकेश कदम, सुनील अवस्थी, स्वच्छता शाखा से सतीष यादव, अंकित, आकाश शामिल थे।
नपाध्यक्ष श्रीमती एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती पटले द्वारा नगर के नागरिकों, सब्जी एवं फल विक्रेताओं और दुकानदारों से आग्रह किया है कि नगरपालिका द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। इसलिए अपने प्र्रतिष्ठान, संस्थान में अमानक पालिथिन का उपयोग न करें, इससे पर्यावरण प्रदूषण होता है। इन दिनों नगर पालिका द्वारा छोटे-छोटे सब्जी विक्रेताओं एवं हाथ ठेले वालों पर कार्रवाई की जा रही है। लेकिन दूसरी ओर शहर में अवैध तरह से फल फूल रहा है अवैध होल्डिंग का बिजनेस, जिस पर नगर पालिका कोई कार्रवाई नहीं कर रही है या यू कहो कि कुछ और ही खेल चल रहा है।

