नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकास खंड सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम द्वारा आज दिनांक 05 जुन 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। नवांकुर संस्था लक्ष्मी समाज कल्याण समिति सेक्टर 05 बसानिया कलाके अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भैरोपुर में आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। संस्था के सह सचिव यश नागर ग्रामीण वरिष्ठ नागरिक सामाजिक कार्यकर्ता सहभागिता कर पौधारोपण जल संवर्धन एवं पौधारोपण पर विचार किया। पेड़ पर्यावरण के नाम से लगाए जो हरियाली बची है, उसे ही संरक्षित करें। समिति के सदस्यों द्वारा पीपल का पौधा लगाया गया। पर्यावरण की सुरक्षा करना हर नागरिक की प्रथम जिम्मेदारी है, हमें अपने अपने स्तर से पेड़ लगाने के प्रयास करने होंगे। उन सभी कारणों को रोकना होगा जिससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। अगर पेड़ लगा नहीं सकते तो पेड़ बचाने पर भी ध्यान दिया जाना अति आवश्यक है। इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भैरोपुर से अध्यक्ष जयनारायण लौवंशी सचिव गुलाब लोवंशी एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

