
नर्मदापुरम / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति विकासखंड माखननगर जिला नर्मदापुरम एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कोटगांव ने पौधारोपण किया। माँ के प्रति सम्मान और प्रकृति के संरक्षण के संकल्प के साथ लगाया गया यह पौधा आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण का सशक्त माध्यम बनेगा। वृक्ष न केवल हमें शुद्ध वायु, छाया और जीवनदायिनी ऊर्जा प्रदान करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित एवं हरित भविष्य भी सुनिश्चित करते हैं। इस अवसर पर नवांकुर संस्था प्रमुख नीतिराजसिंह यादव, सतीश यादव, संजय यादव, अशोक, विक्रम सिंह यादव, पंकज यादव, राजकुमार एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

