
नर्मदापुरम / शासकीय एस एन जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज विश्व पर्यावरण दिवस समारोह कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी एवं मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष, संस्था के प्राचार्य संदीप शुक्ला एनसीसी अधिकारी चीफ आफिसर एवं इको क्लब प्रभारी जय कुमार वर्मा, कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती सारिका शर्मा, श्रीमती सुषमा भार्गव, शैलेन्द्र तोमर, आदर्श पाराशर, दीपक साहू, एस एन चौरे एवं एनसीसी कैडेट्स व छात्रों ने संस्था में पौधारोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के महत्व पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र एक पौधे को रोपित करने से उसके बड़े होने तक उसका संरक्षण करें आपने जंगलों की अवैध कटाई एवं नदियों के अत्यधिक उत्खनन पर भी अत्यधिक चिंता व्यक्त करते हुए आपने युवा छात्रों से अनुरोध किया की छात्र/ कैडेट्स अपने दायित्वों के अनुरूप अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें एवं समाज को जागरूक करने का काम करें। इस अवसर पर नीम के पौधे लगाए जाने पर भी उन्होंने संस्था को साधुवाद दिया एवं कहा कि भारतीय वातावरण के अनुसार हमने अधिक से अधिक पौधों को लगाया जाना चाहिए जो हमारे वातावरण के अनुरूप हो।

