
नर्मदापुरम / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से प्रेरित होकर नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हर्बल पार्क में आयोजित पौधारोपण एवं ट्रांसिट वॉक कार्यक्रम के दौरान अपने निवास से लेकर कार्यक्रम स्थल तक इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इसी के साथ उन्होंने दो पहिया वाहन चलाते समय नागरिकों को हेलमेट पहनने के लिए भी जागरूक किया तथा यातायात नियमों का पालन किए जाने का संदेश भी दिया।

