
नर्मदापुरम / नगर के पंडित रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन नर्मदापुरम में दिनांक 5 जून शुक्रवार 2026 को पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।ज्ञात रहे विश्व पर्यावरण दिवस हर वर्ष 5 जून को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना, जलवायु परिवर्तन, प्लास्टिक प्रदूषण के नुकसानों जैसी वैश्विक चुनौतियों के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई हेतु प्रेरित करना होता है। इस वर्ष की थीम “जलवायु परिवर्तन” और प्राकृति आधारित समाधानों पर है। वर्तमान में सिर्फ वृक्ष लगाना ही पर्याप्त नहीं है, अपितु उनका संरक्षण महत्वपूर्ण है, इस विषय पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर प्रिंस जैन ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनका संरक्षण करने की अपील की, डॉ. विनीत शुक्ला ने छायादार वृक्षों के रखरखाव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों और छात्रों ने सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और प्रत्येक वर्ष एक पौधा लगाने की शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन स्वाति गुप्ता ने किया एवं आभार प्रदर्शन अंजू सक्सेना द्वारा किया गया।

