
शिवपुर / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शिवपुर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. सुरेन्द्र कौशल और स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने पौधे लगाए। इस दौरान डॉ. कौशल ने पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि “वृक्ष पृथ्वी के जीवनदाता हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।” उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में रविन्द्र यादव, साक्षी कोलारे, शिव प्रसाद यदुवंशी, सत्यनारायण महिपाल और रजत हरियाले ने विशेष सहभागिता निभाई। सभी ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छ और हरित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

