
नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / आगामी सिंहस्थ 2028 के सफल आयोजन हेतु पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में उज्जैन सिंहस्थ से संबंधित 6-6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण थोटा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 04 जून 2026 को डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड शशिधर पिल्लई के नेतृत्व में सूबेदार सूरज जमरा की उपस्थिति में प्लाटून कमांडर अमृता दीक्षित एवं शिवराज चौधरी तथा SDERF टीम व होमगार्ड सैनिकों द्वारा आपदा प्रबंधन से संबंधित व्यख्यान के साथ उसका डेमो/ प्रक्टिकल सेठानी घाट पर दिया। जिसमें आग के प्रकार, आग को बुझाने के तरीके, पीड़ितों को बचाने के तरीके, प्राथमिक उपचार, डूबने वाले को बचाने के तरीके व उनका प्राथमिक उपचार, CPR ट्रेनिंग एवं अन्य आपदा से संबंद्धित प्रशिक्षण प्रदाय किया।

