
नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता /अपराधियों में नहीं है कानून का खौफ, दिन पर दिन बढ़ रही है आपराधिक गतिविधियां। जिले के विभिन्न थानों में पुलिस ने मारपीट सहित गाली गलौज, जान से मारने की धमकीं देने आदि के 13 मामले दर्ज किए हैं। यह मामले जिले के अलग अलग थानों में दर्ज किए गए हैं। जिसमें कोतवाली में 3, देहात में 3, शिवपुर में 2, माखननगर में 1 स्टेशन रोड पिपरिया में 2, सोहागपुर में 1 ओर पथरौटा थाने में 1 मामला दर्ज हुआ है। बताया गया कि देहात थाना अंतर्गत बांद्राभान अंडरपास के समीप एक डंपर चालक के साथ कार चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की इतना ही नहीं ड्राइवर को आरोपियों ने अपनी कार में बैठाकर चार से पांच किलोमीटर दूर जाकर भी मारपीट की एवं जान से मारने की कोशिश की। इस मामले में देहात थाना पुलिस ने डंपर चालक की रिपोर्ट पर कार सवार 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि फरियादी लतीफ बेग 55 साल गौहरगंज निवासी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह डंपर लेकर आ रहा था। तभी इस दौरान बांद्राभान अंडरपास के समीप डंपर एक कार से हल्का सा टकरा गया । इस बात को लेकर कार में सवार 5 युवकों ने उसे मौके पर ही बेरहमी से पीटा और डंपर के कांच फोड़ दिए। जब आरोपियों का मन इससे भी नहीं भरा तो उन्होंने ड्राइवर लतीफ बेग को कार में जबरिया घसीटकर बैठाया और चार से पांच किलोमीटर दूर ले जाकर मारपीट कर जान से मारने की धमकीं दी । मामले में देहात थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 325/26 धारा 296(b),115(2),351(3), 140(3),3(5) बी एन एस के तहत मामला दर्ज कर कारवाई की है।

