
नर्मदापुरम / ग्राम भीलाखेड़ी में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह “राहुल भैया” का आगमन हुआ। जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जितेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। वह स्वर्गीय अर्जुन सिंह “दाऊ साहब” के साथी रहे स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह सोलंकी के निवास पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। उसके पश्चात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डोलरिया के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सोलंकी के निवास पर पहुंचकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की एवं कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया एवं जितेंद्र सिंह सोलंकी ने उनका शाल श्रीफल उनका सम्मान किया। इस अवसर पर महेंद्र सिंह चौहान, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवाकांत पांडे, मोहन झलिया, श्री राम पटेल एवं ब्लॉक, मंडलम, सैक्टर, युवा कांग्रेस, सेवादल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

