
इटारसी / उड़ान श्री वेलफेयर सोसायटी द्वारा विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर इटारसी के साइकिलिस्ट सौरभ दुबे को पुष्प मालाओं द्वारा स्वागत किया गया एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया। संस्था के सचिव आशीष भदौरिया ने बताया कि साइकिलिस्ट सौरभ दुबे पिछले 56 सप्ताह से साइकिल चलाकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। उन्होंने साइकिल के माध्यम से सबके सामने फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश की है। इसलिए उड़ान श्री संस्था द्वारा सौरभ दुबे को विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती जागृति भदौरिया, सचिव आशीष भदौरिया, संदीप मालवीय, खेमचंद रजक, श्रीमती रानी रजक, श्रीमती संगीता मालवीय, बृजमोहन सिंह सोलंकी, बालकृष्ण मालवीय, हनीफ खान सहित अनेक संस्था के सदस्य एवं युवा मौजूद थे। इस अवसर पर साइकिलिस्ट सौरभ दुबे ने साइकिलिंग से जुड़े अपने अनुभव बताते हुए कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के सदस्यों को फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का मंत्र साझा किया।

