
नर्मदापुरम / मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा आज करबलाघाट पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। साथ ही बीटीआई में बन रही सड़क का भी अवलोकन किया गया। उपयंत्री दीक्षा तिवारी ने बताया कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा बुधवार करबला घाट पर चल रहे निर्माण कार्य और बीटीआई में बन रही सड़क का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्य को गुणवत्तापूर्ण तथा समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित निर्माण एजेंसी को दिए।

