
नर्मदापुरम / तहसील कार्यालय को वर्तमान स्थान से अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की प्रस्तावित कार्यवाही के विरोध में आज अधिवक्ताओं द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में स्पष्ट रूप से मांग की गई कि तहसील कार्यालय को वर्तमान स्थान पर ही संचालित रखा जाए, क्योंकि यह जिला न्यायालय, कलेक्ट्रेट एवं अन्य महत्वपूर्ण शासकीय कार्यालयों के समीप स्थित होने से आम जनता, किसानों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं अधिवक्ताओं को अत्यंत सुविधा प्रदान करता है। इस अवसर पर अधिवक्ता मनीष कुमार सराठे, अनुपम दुबे, अभिषेक शुक्ला, सचिन चौहान, गोविंद दुबे, राकेश शर्मा सहित अनेक अधिवक्तागण उपस्थित रहे एवं ज्ञापन का समर्थन किया। जनहित में तहसील कार्यालय को यथास्थान बनाए रखने की मांग की गई है।

