
नर्मदापुरम / थाना सोहागपुर के द्वारा चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन MY PHONE में पिछले 5 माह में गुम मोबाइल ढूंढने में बड़ी कामयाबी मिली है। थाना सोहागपुर में गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायत आवेदकों के द्वारा CEIR पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी गुम एवं चोरी हुए मोबाइल की पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक साईकृष्णा एस. थोटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन जिला नर्मदापुरम एवं एसडीओ (पी) संजू चौहान (राज्य पुलिस सेवा) सोहागपुर द्वारा गुम मोबाइलों की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल पतारसी हेतु थाना प्रभारी राहुल रायकवार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। भारत सरकार के द्वारा CEIR पोर्टल संचालित किया गया है। जो एक केंद्रीकृत प्रणाली है पोर्टल के माध्यम से कोई गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक एवं ब्लॉक करने में मदद मिलती है। थाना सोहागपुर में पिछले 05 माह में थाना में 41 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें 25 मोबाइल मोबाइल धारकों को वापस कराए जो कीमत लगभग ₹5,00,000 के थे, शेष बचे गुम हुए मोबाइल भी ढूंढ कर शिकायतकर्ताओं को शीघ्र वापस कराये जाएगें। इसी श्रृंखला में वनप्लस कंपनी का एक मोबाइल कीमती ₹25,000 का शिकायतकर्ता चंचल कहार पति डालचंद कहार निवासी मातापुर सोहागपुर को जो कल दिनांक 2.6.2026 दिन मंगलवार को जमनी सरोवर हनुमान धाम मंदिर में दर्शन के लिए गई हुई थी। दर्शन करने के दौरान उनका मोबाइल गुम हो गया था। जिसे उक्त प्रणाली के माध्यम से ढूंढकर आज वापस किया गया है, यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल चोरी अथवा गुम होता है तो थाने में शिकायत जरूर करें शिकायत के साथ दस्तावेज आधार कार्ड, फोन बिल, पोर्टल पर शिकायत आवेदन पत्र जरूर प्रस्तुत करें इस अभियान में थाना प्रभारी राहुल रायकवार के साथ सहायक उप निरीक्षक गणेश राय एवं आरक्षक अजमेर सिंह परिहार की भूमिका सराहनीय है।

