
नर्मदापुरम / म. प्र. ट्रायथलान संघ की साधारण सभा बैठक दिनांक 6.6.2026 को प्राइम लैंड होटल एण्ड रेस्टोरेंट कालिका नगर नर्मदापुरम में संघ के चैयरमेन एवं विधायक विजयपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है। जिसमें प्रदेश के मान्यता प्राप्त 28 जिलों के अध्यक्ष / सचिव उपस्थित होगें। उक्त प्रदेश स्तर की बैठक पहली बार नगर में आयोजित की जा रही है। जिसमें पिछली साधारण सभा बैठक का कार्यवाही विवरण का अनुमोदन, वर्ष 2026-27 का प्रस्तावित बजट, विगत वर्ष का आडिट अनुमोदन, वर्ष 2026-27 में आयोजित होने वाली राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन स्थलों का निर्धारण सहित अध्यक्ष की सहमति से अन्य विषयों पर चर्चा की जाकर निर्णय लिए जावेगें।

