
नर्मदापुरम / नर्मदा युवा संस्था एवं जिला ट्रायथलान संघ के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 20 अप्रेल से 5 जून 2026 तक संचालित 45 दिवसीय निःशुल्क तैराकी एवं ट्रायथलान खेल शिविर का समापन दिनांक 5 जून 2026 को प्रातः 7 बजे स्थानीय सेठानीघाट नर्मदापुरम में म. प्र. ट्रायथलान संघ के चैयरमेन एवं विधायक विजयपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा।
ज्ञातब्य हो कि नर्मदा युवा संस्था नर्मदापुरम (पंजीकृत) द्वारा विगत 31 वर्षों से स्थानीय सेठानीघाट पर ग्रीष्मअवकाश में निःशुल्क तैराकी एवं ट्रायथलान खेल शिविर का आयोजन किया जा रहा है, इस वर्ष शिविर में 190 छात्रों ने तैराकी एवं ट्रायथलान की बारीकियों को सीखा विगत वर्षों में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नगर एवं प्रदेश को गौरांन्वित किया है जिसमें प्रमुख नाम कु. हर्षिता तोमर एशियाई पदक विजेता, विश्वजीत कुशवाहा एवं यश बाथरें प्रमुख है जिन्होनें अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया है।
शिविर समापन कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों तथा प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र एवं स्मारक चिन्ह प्रदान किए जावेगें

