
नर्मदापुरम / इनरब्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 304 ने अपनी सेवा प्रकल्पो से उत्सर्ग सेरेमनी भोपाल में आयोजित में कुछ अवार्ड अपने नाम दर्ज किए। क्लब अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल ने बताया कि क्लब को आरेन्ज डे और एनिमल केयरिंग के लिए अवार्ड मिला। वंदना समैया को इंटर डिस्ट्रिक्ट और इनर डिस्ट्रिक्ट में 16 प्रतियोगिताओ में जीतने पर अवार्ड और पुरस्कार मिले। सर्वाधिक फ्लेग एक्चेंज और वेस्ट रिपोर्टिंग के लिए भी वंदना समैया को अवार्ड मिला। इस अवसर पर समस्त क्लब की अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, सचिव स्वाति जैन उपाध्यक्ष नीरजा फौजदार, एडीटर अंजू गुप्ता, आई एस ओ सीमा गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रीति मालवीय, डाक्टर ममता सिंह चौहान, रितु जैन, अंशू अग्रवाल, मऊचौधरी, नीता जैन, कामिनी गिल्ला, मृदुला जैन, निधि जैन, अर्चना सिंघई, विनीता दुबे , किरण विश्वकर्मा, प्रीति जैन ने वंदना समैया को बधाई दी।

