
नर्मदापुरम / राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग भारत सरकार के सदस्य कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त प्रियंक कानूनगो कल शहर पहुंच रहे हैं । इस दौरान एक परिचर्चा एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट पीपल चौक स्थित पत्रकार भवन में शाम 4.30 बजे से आयोजित किया जाएगा। नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी ने बताया कि श्री कानूनगो हमारे मानव अधिकारों पर चर्चा करेंगे और हमें विभिन्न अधिकारों से अवगत कराएंगे। कार्यक्रम के दौरान श्री कानूनगो हमारे क्या अधिकार है और हमें उनका उपयोग कैसे करना है, सहित अन्य विषयों पर चर्चा कर हमें जानकारी देंगे।

