
नर्मदापुरम / मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा मंगलवार को नगर में चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। साथ ही निर्माण एजेंसी को समय सीमा में और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए गए। नगर में बन रहे आडोटोरियम का निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा में निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्माण कार्य के दौरान सावधानी बरतने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान उपयंत्री दीक्षा तिवारी एवं निर्माण एजेंसी के अधिकारी उपस्थित रहे।

