
नर्मदापुरम् / जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निराकरण भी मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
उपयंत्री आयुषी रिछारिया ने बताया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत तहसील की पानी की टंकी के पास लगे एक अवैध नल कनेक्शन को बिच्छेद किया गया। साथ ही स्थानीय दुकानदारों से पर्याप्त पेयजल आने की चर्चा की गई। श्रीमती रिछारिया ने बताया कि व्यापारियों ने बताया कि पब्लिक टेप में पर्याप्त गति से पानी आ रहा है एवं लगे हुए कनेक्शन के दस्तावेजों की जांच कर पंचनामा बनाया गया।

