
नर्मदापुरम् / वार्ड क्रमांक 17 में बन रही निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण नपाध्यक्ष नीतू यादव द्वारा किया गया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देशित करते हुए कहा कि सीसी रोड की तराई का विशेष ध्यान रखें इससे सड़क बेहतर और मजबूत बनती है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देशित करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में कार्य करें। सीसी रोड बन जाने से स्थानीय नागरिकों में बेहद खुशी का माहौल है। उन्होंने नपाध्यक्ष श्रीमती यादव का आभार माना।

