
नर्मदापुरम / अहमदाबाद (गुजरात) में दिनांक 1 से 3 जून 2026 तक आयोजित 15वीं मार्डेन पैन्टााथलान प्रतियोगिता में नगर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी यश बाथरे ने प्रतियोगिता के दूसरे दिन गोल्ड मेडल प्राप्त कर नगर एवं प्रदेश को गौरव की अनुभूति कराई है। यश ने विगत वर्षों में मार्डेन पैन्टााथलान वल्ड चैपिंयन शिप सहित अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया है, वर्तमान में पूना (महाराष्ट) में प्रशिक्षण ले रहा है, जिससे आगामी एशियाई खेल में उसका चयन होना संभावित है।
यश बाथरे की इस सफलता पर चैयरमेन एवं विधायक विजयपाल सिंह एवं यश के प्रथम गुरू उमाशंकर व्यास सहित जिलाध्यक्ष राजेन्द्र उपाध्याय, मनोहर सराठे, मुकुल गुप्ता, कमलेश बाथरे, मनीष परदेशी, मदनलाल डोंगरे, धीरेन्द्र मिश्रा एवं बीरेन्द्र यादव सहित अनेक खेल प्रेमियों में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की है।

