
नर्मदापुरम / अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरवार का अल्प प्रवास पर नर्मदापुरम सर्किट हाउस आगमन हुआ। श्री अहिरवार का स्वागत बंधन अभिनंदन नर्मदापुरम के अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश चौधरी के नेतृत्व किया गया। कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चर्चा के दौरान बारेलाल अहिरवार ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने का कार्य किया जाए। इस दौरान अखिलेश खंडेलवाल, मुकेश मैना, अभयराम चौधरी, राममोहन अहिरवार, अनिल आर्य, सुश्री सीमा कैथवास, विनोद लोंगरे, रविंद्र सिंह, श्रीराम सागर, अनिल अहिरवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

