
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकास खण्ड सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम् पूर्णिमा पर्व के पावन अवसर पर सेक्टर क्रमांक 02 की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कजली द्वारा अपने गांव में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के तहत पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें पूर्ण विधि-विधान एवं श्रद्धा से जल स्रोत पूजन, कन्या पूजन एवं ग्राम में कलश यात्रा निकाली। मंदिर पर कलश यात्रा का समापन कर सभी ने पूजन की कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कजली के अध्यक्ष राकेश दायमा, सचिव अनिल दायमा, msw छात्र योगेश दायमा बीएसडब्ल्यू छात्र रामराज दायमा मुरतसिंह, ईश्वर दायमा कुंवरसिंह कीर, सुनील कीर, आनंद सिसोदिया, परमहंस अद्वैत आश्रम चांदगढ़ कुटी के अध्यक्ष प्रहलाद गुर्जर भगत एवं बड़ी संख्या में माता बहनें, बच्चे एवं ग्रामवासियों का सहयोग और वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। जिसमें भगत जी द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर जल संरक्षण, पेड़ पौधे लगाना, नर्मदा घाटों पर साफ़ सफाई करना लोगों को जागरूक करना, ग्राम में नशमुक्ति अभियान चलाना जैसे महत्वपूर्ण बिंदु पर अपने विचार व्यक्त किए एवं देश, देह और धर्म की रक्षा पर प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए उन्होंने कहा कि देश की एकता, उत्तम स्वास्थ्य से देह और नैतिक मूल्यों से धर्म की रक्षा करना हम सभी का परम कर्तव्य है तभी प्राचीन संस्कृति व संस्कारों का निर्माण होगा। यह कार्यक्रम 30 जून 2026 तक चलेगा एवं प्रति पूर्णिमा एवं अमावस्या को यह कार्यक्रम ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा सतत चलता रहेगा।

