
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी पर की गई अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में नगर कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के संयुक्त नेतृत्व मे भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, जिला भाजपा उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी को गुलाब का फूल देकर विरोध प्रदर्शन किया गया। नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम मुस्तफ़ा ने कहा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संवेधानिक पद की गरिमा को तार तार किया है। ये समूचे प्रदेश का अपमान है, ऐसी स्तरहीन भाषा मुख्यमंत्री को शोभा नही देती। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी किसान पुत्र है और हमेशा युवा किसान बेरोज़गार की आवाज़ बुलंद करते है, जो विपक्ष का कर्तव्य है। परन्तु मा मोहन यादव द्वारा की गई टिप्पणी घोर निंदनीय है एक मुख्यमंत्री की भाषा शालीन, सभ्य, सहज और गरिमापूर्ण होनी चाहिए। एनएसयूआई नगर अध्यक्ष ऋतिक चौहान ने कहा तुच्छ और फूहड़ भाषा मोहन यादव के व्यक्तित्व को दर्शाती है। मोहन यादव जी पद बड़ा है पर आपकी भाषा छोटी पड़ गई। जिला कांग्रेस सचिव विक्की जमनानी ने कहा जिस कुर्सी पर बैठकर प्रदेश को दिशा देना चाहिए, आपने उसे राजनीतिक हताशा का मंच बना दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओ का कहना है जीतू पटवारी ने पूरे प्रदेश मे मुख्यमंत्री मोहन यादव के पुतले दहन को निरस्त करते हुए ये अपील की के हमे हिंसा का रुख न अपनाते हुए गांधीवादी और अहिंसा स्वरूप विरोध प्रदर्शन किया जाये। इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष अनोखी राजोरिया, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, पार्षद मीना वर्मा, जिला उपाध्य्क्ष फैज़ान उल हक़, मंडलम अध्यक्ष मंजुलमड़ी ढीमोले, विजेंद्र राजपूत, अमित खत्री, गुलाम हैदर, बलवीर चौहान, सिराज खान, रामगोपाल मालवीय, अफराज़ खान, आयुष्मान अवस्थी, अफ़ज़ल सिद्दीक़ी, ललित मौर्य, संतोष अहिरवार, शिवम साहू, अलमास खान आदि उपस्तिथ रहे।

