

नर्मदापुरम / दिनॉंक 1 जून को राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की मासिक बैठक का आयोजन मीनाक्षी परिसर में किया गया। जिसमें सभी सदस्यों ने मिलकर चर्चा की हम सब राष्ट्रीय संत आचार्य पुलक सागर महाराज के नेतृत्व में मंच का संचालन करते रहै है। उनके अंदेशों पर चल कर हम सब मिलकर धार्मिक आयोजन करेंगे। जिसमें नित्य प्रति मंदिर में जाकर पूजन, आरती करना संत समागम संतो की आगवानी एंव उनके शुद्ध आहार की व्यवस्था करना। मंच की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने कहा कि गुरूवर के नेतृत्व में निश्चित ही हम सब धर्म से जुड़े रहते है जो मनुष्य जीवन की धरोहर है एवं आने वाले समय को सुरक्षित करता है। बैठक में मंच अध्यक्ष नीरजा फौजदार, महामंत्री अनीता अरुण जैन, कोषाध्यक्ष रीना रत्नेश जैन, कार्याध्यक्ष रेखा गोयल, उपाध्यक्ष अनीता आर एल जैन, संयोजक ऐकता फौजदार, प्रवक्ता श्वेता जैन, सांस्कृतिक मंत्री राशि जैन, रीना रीतेश जैन, मोनिषा जैन, सुनीता जैन, उषा गुप्ता आदि उपस्थित थीं। सभी ने मिलकर णमोकार मंत्र की जाप कर पुलक प्रार्थना की। समापन पर रीना रत्नेश जैन एवं उषा गुप्ता ने आभार माना।

