
नर्मदापुरम / क्षेत्र के प्रसिद्ध मंगलवारा घाट स्थित श्री हनुमान मंदिर से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मंदिर में स्थापित ‘श्री हनुमान लला जी’ का दिव्य श्रृंगार कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। घटना के बाद से ही स्थानीय धर्मप्रेमियों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है। सोने-चांदी के व्यापारियों और गिरवी रखने वालों को अलर्ट जारी मंदिर समिति और जागरूक नागरिकों द्वारा विशेष रूप से सोने-चांदी के आभूषणों की खरीद-बिक्री करने वाले व्यापारियों, सर्राफा डीलरों और कीमती सामान गिरवी रखने वाले व्यवसायियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। आशंका जताई जा रही है कि चोर चोरी किए गए श्रृंगार को बेचने या गिरवी रखने की कोशिश कर सकता है। संदिग्धों की सूचना देने की अपील नागरिकों और श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि यदि उनकी नजर में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति आता है या कोई इस तरह का सामान बेचने की कोशिश करता है, तो तुरंत नीचे दिए गए नंबर पर सूचित करें।
सूचना देने के लिए संपर्क करें…
मो. नं. 9399161815…
प्रशासन और स्थानीय लोगों द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ा जा सके और भगवान का श्रृंगार सकुशल वापस मिल सके।

