
नर्मदापुरम / पवित्र पुरषोत्तम माह की पूर्णिमा को माता लक्ष्मी और विष्णु भगवान् की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। इस दिन किये गए जप, तप, दान और व्रत का फल अक्षय माना गया है, इस दिन मंदिरों और पवित्र नदियों के तट पर दीप दान करने का विशेष महत्व बताया गया है। इसी उपलक्ष्य में मां नर्मदा भोग सेवा समिति ने स्थानीय सेठानी घाट स्थित श्री राम जानकी मंदिर पर नर्मदा स्नान करने आए श्रद्धालुओं को खीर प्रसादी का वितरण किया यह कार्यक्रम विगत 5 वर्षों से निरंतर प्रत्येक अमावस्या पूर्णिमा एवं विशेष पर्वों पर आयोजित किया जाता रहा है । इस समय समिति के संरक्षक हंस राय, अध्यक्ष विवेक चौकसे, पं लवलेश शर्मा, योगेश राठौर, रितेश शर्मा, जयसिंह यादव, चिंटू राठौर, श्यामु नायक, रामकुमार, अतुल चौकसे, मनोज मालवीय, अर्जुन ठाकुर, सुमित पटेल, डॉ. शुभम दुबे, प्रकाश गुप्ता, सौरभ पटवा, सचिन शर्मा, गौरव पटवा, अमित राजपूत, अतुल मालवीय, पं. पीयूष दुबे, सौरभ तिवारी, आयुष दुबे, विनय यादव, राजा कहार, पंकज रैक्वार, भुवनेश मेश्कर, मधुर शिवहरे आदि सदस्य उपस्थित थे।

