
नर्मदापुरम / शहर के प्रमुख और व्यस्ततम मीनाक्षी चौक पर अब रात के समय बेहतर रोशनी देखने को मिलेगी। नगर पालिका द्वारा यहां हाईमास्ट लाइट लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। हाईमास्ट लगने से समूचा मीनाक्षी चौक जगमगा गया है। शनिवार को लाइट की टेस्टिंग भी सफलतापूर्वक की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में उजाला फैल गया।
ध्यान रहे कि कुछ समय पहले तक मीनाक्षी चौक पर लंबा लंबा जाम लगता था लेकिन जब से सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण हुआ है तब से इस चौक की तस्वीर ही बदल गई है। हाईमास्ट लैंप लगने से वहां के नागरिकों ने नपाध्यक्ष नीतू यादव का आभार माना है। नर्मदापुरम के मीनाक्षी चौक पर नगर पालिका द्वारा हाईमास्क लाइट स्थापित किए जाने के बाद क्षेत्र की तस्वीर बदल गई है। शनिवार को हाईमास्ट लाइट की टेस्टिंग पूरी होने के साथ ही चौक रोशनी से जगमगा उठा। विधायक प्रतिनिधि एवं माँ इच्छापूर्ति मंदिर समिति के अध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि चौक के रहवासी लंबे समय से यहां हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग कर रहे थे।

