

नर्मदापुरम / जय हो सामाजिक कल्याण समिति द्वारा संचालित मां नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान का 300वां सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विगत कई वर्षों से निरंतर प्रत्येक सप्ताह चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत समिति के सदस्यों ने विवेकानंद घाट पर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान घाट परिसर में फैली गंदगी, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री को एकत्रित कर उचित स्थान पर निष्पादित किया गया। साथ ही उपस्थित जनों को मां नर्मदा के तटों को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि मां नर्मदा केवल एक नदी नहीं, बल्कि प्रदेश और देश की करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र हैं। उनके तटों की स्वच्छता और संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी संकल्प के साथ जय हो समिति द्वारा यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। 300 सप्ताह पूर्ण होने के अवसर पर समिति सदस्यों ने मां नर्मदा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ स्वच्छता अभियान जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अर्पित मालवीय सहित समिति के सदस्य अनिल मिश्रा, विवेक वर्मा, रमेश उपरारिया, मदन वर्मा, अनामिका वर्मा, कपिल यादव, आदित्य दुबे, जतिन यादव, सागर पटेल, गणेश यादव, रोहित मालवीय, सौरभ वर्मा, अनुराग वर्मा, संजू प्रजापति, सुजीत कैथवास, अजय बावरिया, विशाल बावरिया, अंकित सागर, पीतांबर चक्रवर्ती, कौशिक बावरिया, शिवाक्षी मालवीय, शुभ सागर, शिवन्या वर्मा, प्रथम बावरिया उपस्थित रहे।

