
नर्मदापुरम। नन्हें संगीत कलाकारों ने रविवार को नेहरू पार्क की शाम अपनी आवाज के जादू से सुरीला कर दी। मौका था नर्मदापुर युवा मंडल के सुरीला नर्मदापुरम मंच पर छोटे बच्चों का संगीत कार्यक्रम लिटिल चैंप्स का। संगीत का यह कार्यक्रम शाम 4 बजे शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जिला सहकारी बैंक पूर्व अध्यक्ष भरतसिंह राजपूत, पूर्व नपाध्यक्ष और नर्मदापुऱ युवा मंडल अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक महालहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रुपेश राजपूत, संगीत गुरु कमल झा ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया। नर्मदापुर युवा मंडल के मनीष परदेशी ने बताया कि 6 से 15 वर्ष के बच्चों ने अपनी सुरीली आवाज से जमकर धमाल मचाया। इस कार्यक्रम में 50 बच्चों को ही प्रवेश दिया गया। इस दौरान नन्हे मुन्ने संगीत कलाकार अपने संगीत का टैलेंट दिखाते हुए एक से बढ़कर एक गीत गुनगुनाएं। नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले नन्हें प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। सुरीला नर्मदापुरम के हरीश मांझी ने बताया कि इस लिटिल चैंप्स कार्यक्रम में अच्छा परफॉर्मेंस करने वाले 10 बच्चों को निःशुल्क संगीत की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
इन लिटिल चैंम्पों ने बिखरा अपनी आवाज का जादू…..
सुरीला नर्मदापुरम के मंच पर लिटिल चैंम्पों ने अपने सुरों से जादू बिखेरा। नेहरू पार्क में शाम को आध्या शर्मा, आराध्या रघुवंशी, आराध्या शुक्ला, अग्रिमा राजपूत, अक्षत गौर, अलभ्या परिता, अमित मेहरा, अनाइशा चौधरी, आनंदी बछोतिया, अनंत दुबे, अनय गौर, अन्वी चौकसे, अन्विका निफाड़कर, अथर्व बेले, गौतम मांझी, काव्या घुरेले, ख्याति गुप्ता, मानसी रोहर, मोहनीश साहू, मिशा बैसाखिया, नमन सराठे, ओम चौरे, रुहानिका चौहान, सहाना खमपातिया, सलोनी सामरे, समायरा चौरसिया, शिवजन्य वैष्णव, शिवान्या गौर, सौम्या उइके, त्रिशा चौधरी, विधि मंडलोई, विनायक दीक्षित, विनी दुबे,एदविक व्यास, अमायरा फातिमा, हमीद कुरैशी, गौरवी सांकुले सहित अन्य लिटिल चैंम्पों ने अपनी संगीत प्रस्तुति दी। संचालन माधवी दुबे और हिमांशी परिता ने किया।

