


नर्मदापुरम / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 134 वे संस्करण में देशवासियों को संबोधित करते हुए खेल, संस्कृति और समाज सेवा से जुड़े प्रेरणादायक विषयों पर चर्चा की। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला के नेतृत्व में नर्मदापुरम जिले के 1283 बूथों पर जनप्रतिनिधियो, कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम प्रभारी कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित ने बताया कि किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश पटेल के मार्गदर्शन में जिले में 100 से अधिक स्थानों पर किसानों के संस्करण सुना गया।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ने सिवनी मालवा के हिरनखेड़ा बूथ 175,176 पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया एवं विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने नर्मदापुरम पवारखेड़ा के बूथ 19,20 पर सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने माखननगर, संगाखेड़ा कला के बूथ 50 पर, सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने सिवनी मालवा के ग्राम वधवाडा के बूथ 189 पर, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने भी पिपरिया में कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक श्रवण किया।
मन की बात समाज में सकारात्मक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम – भाजपा जिलाध्यक्ष
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरणा देने वाला संवाद है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करता है।

