
इटारसी / मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी निर्देशानुसार प्रभारी प्रकोष्ठ महेंद्र सिंह चौहान एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय की सहमति से प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला द्वारा नर्मदापुरम उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर विक्रांत बड़कुल को मनोनीत किए जाने पर जिला कांग्रेस की ओर से उज्जवल भविष्य की कामना की । श्री बड़कुल को मनोनीत किए जाने से संगठन को मजबूती प्राप्त होगी। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

