

नर्मदापुरम / अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शिवोहम योग केंद्र, नर्मदापुरम द्वारा जून माह के प्रथम सप्ताह में विशेष योग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 1 जून से होगा।
योग उत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन प्रातः 6:15 बजे से 8:00 बजे तक एवं सायं 5:00 बजे से 7:00 बजे तक योग अभ्यास सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस योग उत्सव में सभी आयु वर्ग के महिला, पुरुष, युवा, वरिष्ठ नागरिक एवं बच्चों को सहभागिता हेतु आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में योगासन अभ्यास, अष्टांग योग विषयक क्विज प्रतियोगिता, योगासनों पर प्रतिभागियों की प्रस्तुति तथा स्वास्थ्य एवं योग संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। आयोजन के समापन पर सभी प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी रहेगी। आयोजन समिति के अनुसार योग उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से केवल पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) शुल्क लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त योग अभ्यास एवं कार्यक्रम में सहभागिता हेतु कोई अन्य शुल्क देय नहीं होगा। शिवोहम योग केंद्र ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर योग को जन-जन तक पहुंचाने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया है। इच्छुक व्यक्ति अपने परिवार, मित्रों तथा नए सदस्यों को भी साथ ला सकते हैं।
स्थान : शिवोहम योग केंद्र, कोठी बाजार, पुरानी कामाख्या गार्डन के सामने, नर्मदापुरम।
समय : प्रातः 6:15 बजे से 8:00 बजे तक सायं 5:00 बजे से 7:00 बजे तक।
संपर्क : 7566816036
“योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन का आधार बनाएं।”

