
नर्मदापुरम / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुरम विभिन्न अभियानों को लेकर शनिवार शाम 4 बजे कार्यशाला आयोजित की है। अभियान के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री कुंवर सिंह यादव ने बताया कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर कार्यशाला होगी। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी कांतदेव सिंह, जिला प्रभारी अलकेश आर्य, जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, सांसद दर्शनसिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा, प्रेमशंकर वर्मा, विजयपाल सिंह, ठाकुरदास नागवंशी सहित जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिला अध्यक्ष नगर पालिका एवं नगर परिषद अध्यक्ष, जिला पंचायत एवं जनपद अध्यक्ष सहित अभियान के जिला टोली सदस्य उपस्थित रहेंगे।
5 से 21 जून तक कार्यक्रमों की जिला टोली घोषित…..
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला टोली बनाई है जिसमें जिला संयोजक कुंवर सिंह यादव, जिला सह संयोजक गोपाल दास दूदानी, जिला टोली सदस्य लोकेश तिवारी, रीता ठाकुर एवं दिनेश चौधरी को बनाया है। उक्त जानकारी अमित महाला मीडिया प्रभारी जिला नर्मदापुरम द्वारा दी गईं।

