नर्मदापुरम / इटारसी / जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी वीरेन्द्र मिश्रा के कुशल नेतृत्व में इटारसी थाना टी आई गौरव सिंह बुंदेला और उनकी टीम ने तात्कालिक कार्रवाई करते हुए दो नाबालिक लड़कियों को इटारसी रेलवे स्टेशन से बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं। बताया गया कि बीती रात टीआई गौरव सिंह बुंदेला को पचमढ़ी थाने से सूचना मिली कि दो नाबालिक घर से बिना बताये चली गई हैं। जिनके मोबाइल को लोकेशन इटारसी की मिल रही है।सूचना मिलते ही टीआई गौरव बुंदेला ने तत्काल थाने की टीम को तैनात कर दोनों नाबालिकों की तलाश शुरू की। मोबाइल लोकेशन के आधार पर टीम ने रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर दोनों नाबालिको की खोजबीन शुरू की। जिसके बाद करीब डेढ़ बजे दोनों को इटारसी रेलवे स्टेशन से पुलिस ने बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।दोनों पूना जाने के लिये घर से निकली थी। नाबालिकों को तलाशने में महत्वपूर्ण भूमिका प्रधान आरक्षक सुरेश खापरे, आरक्षक दिलीप जाट, मुकेश झाड़े एवं राजकुमार चौहान की रही।

