
माखननगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति विकासखंड माखननगर जिला नर्मदापुरम द्वारा सेक्टर क्रमांक 04 में कलश यात्रा निकाली गई। संगोष्ठी में नीतिराजसिंह यादव ने कहा कि जल का कोई विकल्प नहीं है, इसे सिर्फ सहेजा जा सकता है और व्यर्थ व्यय नहीं करना ही समाधान है।इस अवसर पर कृषि समिति सभापति जनपद पंचायत माखननगर भगवानदास यादव, नवांकुर संस्था प्रमुख नीतिराज सिंह यादव, गेंदालाल यादव, शुभम् गोस्वामी, परामर्शदाता मनीष यादव एवं नवांकुर सखी उपस्थित रहे।

