

नर्मदापुरम / पेट्रोल एवं डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ और केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में पूर्व जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश शर्मा और युवक कांग्रेस नेता आशिफ राइन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा शहर के एक पेट्रोल पंप पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल भरवाने आए उपभोक्ताओं को प्रतीकात्मक रूप से मेलोडी टॉफी वितरित कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पूर्व जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि से महंगाई चरम पर पहुंच गई है, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक अहिरवार ने कहा – जिससे आम नागरिक, किसान, मजदूर एवं मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। युवक कांग्रेस नेता आशिफ राइन ने कहा – रसोई गैस, खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार जनता की परेशानियों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। किसान कांग्रेस नगर अध्यक्ष शिवमंगल सिंह चौहान ने कहा – जब दुनियां भर में कच्चे तेल की कीमत बहुत कम थी तब भी केंद्र की मोदी सरकार ने जनता को फायदा ना देकर अपने व्यापारी मित्रों को मुनाफा कमाने दिया। पूर्व पार्षद गण अजय दुबे और राजेंद्र दोहरे ने कहा- जब जब देश में भाजपा सरकार सत्ता में रही है तब तब मंहगाई की मार से जनता की हालत खराब हुई है। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रदीप दुबे ने कहा भाजपा का हर वादा झूठा होता है और वह अपने व्यापारी मित्रों के लिए काम करती है। पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजीत बिष्ट एवं वरिष्ट कांग्रेस नेता राजेश राठौर बबलू ने कहा – आने वाले समय में भाजपा सरकार की नाकामियों का भुगतान जनता को करना पड़ेगा। महिला कांग्रेस नेता तेज कुअर सिसोदिया और ज्योति मालवीय ने कहा – सरकार की गलत नीतियों से आम जनता और महिलाओं के घर का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है और दैनिक जरूरतों की चीजों की कीमत आसमान छू रही है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता दीपक सिसोदिया, विशाल प्रधान और अंकित दुबे, सुमित डेरिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से अच्छे दिनों का वादा किया था, लेकिन आज आम आदमी महंगाई से त्रस्त है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के कारण परिवहन खर्च बढ़ा है, जिसका सीधा असर बाजार एवं आम जनता की जेब पर पड़ रहा है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की मांग की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार, अजय सैनी, अजीत बिष्ट पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष, किसान कांग्रेस नगर अध्यक्ष शिवमंगल सिंह चौहान, कुलदीप पटेल किसान कांग्रेस राष्ट्रीय संयोजक, पूर्व पार्षद अजय दुबे, राजेन्द्र दोहरे, दीपक सिसोदिया, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक अहिरवार, युवा इंका नेता अंकित दुबे, सुमित डेरिया, वरिष्ठ नेता राजेश राठौर बबलू, नगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सलीम खान, अहिरवार समाज जिला अध्यक्ष गुमान सिंह मांडले, खेल खिलाड़ी प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष रेहान मिर्जा, वरिष्ठ नेता शेख पप्पू, विक्की आर्य, कादिर खान, देवेन्द्र चौरसिया, मुकेश आजाद, महिला नेत्री तेजकुअर सिसोदिया, ज्योति मालवीय, युवक कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष विशाल प्रधान, धीरज बहुत्रा, देवीदास चावरे, रामगोपाल मालवीय, कपिल यादव, विक्की जमनानी, अजय अहिरवार, आविद राइन, अफराज खान, सोनू श्रीवास्तव, इसरार खान आशिफ खान, शादाब अली, आशू खान, आयन खान, गोलू दिहारी, आशिफ खान, गुल्लू खान, अजय नामदेव, राजा पठान, समीर कुरैशी, एन डी दीक्षित, चेतन गौर, अरबाज खान, रेहान खान, पारस पचौरी, रामू राजपूत, आशू खान, अरमान खान आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

